छत्तीसगढ़ में महिला डॉक्टर की मिली लाश: सरकारी आवास में फंदे से झूल कर लेडी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पहले भी कई बार…

  • मृतिका का पति बोला पहले भी कई बार कर चुकी है सुसाइड एटेम्पट
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सरकारी अस्पताल में पदस्थ थी मृतिका

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में एक महिला डॉक्टर की मौत की खबर सामने आ रही है। दरहसल गरियाबंद जिले में महिला डॉक्टर की लाश पंखे से लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि, गरियाबंद के सरकारी अस्पताल में मृतिका डॉक्टर पदस्थ थी। उसका शव शनिवार शाम को सरकारी आवास में फांसी से लटका हुआ मिला है। अभी तक महिला डॉक्टर के खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतिका की पहचान डॉ. सीमा अलोने उम्र 38 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ साल पहले अपनी सहेली की हुई मौत के बाद से डिप्रेशन में रह रही थी। ये पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, डॉ सीमा अलोने ने पहले भी कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। वह अपने पति डॉ. भारत भषण आर्या के साथ रहती थीं। वहीं सामने ही किराये के मकान में डॉ. सीमा के माता-पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय डॉ. भारत क्लीनिक में थे, मां ईवनिंग वॉक पर और पिता सब्जी खरीदने गए थे। बताया जा रहा है कि, महिला डॉक्टर ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। डॉक्टर की मां जब घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटकते देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर दामाद को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पत्नी को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर में ही वहां सीमा ने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...