CG – पेड़ पर लटकी मिली महिला की सड़ी गली लाश: हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस, 5 महीने से थी लापता

Dead body of a woman found hanging on a tree

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के दुबे उमरगांव के झेपड़ा जंगल में महिला की सड़ी गली लाश मिली है। शव देखने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के दुबे उमरगांव से लगा झेपड़ा जंगल है। जंगल में जाने वाले ग्रामीणों को पेड़ पर लटकी सड़ी गली लाश दिखाई दी। जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों ने शव देखने की सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान पहने कपड़ों से हुई। जानकारी के अनुसार जिस महिला की शिनाख्ति की गई है वह 22 नवबर से लापता बतायी जा रही थी। महिला की शिनाख्त घाटलोहंगा निवासी 40 साल की नीरवती के रूप में हुई है। वह भाई के साथ रह रही थी।

Exit mobile version