CG – नहर में मिली महिला की लाश: दो दिन से लापता थी महिला, मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, वापस लौटी ही नहीं, हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

नहर में मिली महिला की लाश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की लाश मिली है। महिला की लाश नहर में मिली है। बताया जा रहा है की महिला दो दिन से लापता थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शॉ को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या इसकी जांच में पुलिस जुट चुकी है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के अमन नगर में बबलू गुप्ता रहता है। उसकी पत्नी सुरेश्वरी गुप्ता (35) हर दिन सुबह टहलने के लिए जाती थी। 2 दिन पहले 28 अक्टूबर को भी वो सुबह 6 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, लेकिन फिर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

अगले दिन रविवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया। पुलिस अपने स्तर पर महिला की तलाश में जुटी थी। इधर मंगलवार को नहर के गेट नंबर- 3 में महिला की लाश फंसी हुई देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन भी नहर के पास पहुंचे, तो किनारे पर सुरेश्वरी की चप्पल और कपड़े वहां पड़े हुए मिले।

पुलिस ने नगर सेना के गोताखोरों को नहर में उतारा और लाश बाहर निकलवाई। परिजनों ने महिला की शिनाख्त सुरेश्वरी के रूप में कर दी है। शव को मंगलवार शाम पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया।

पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हादसे का। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। इसके साथ ही पुलिस महिला के पति और परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...