क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, महिला का पूरी तरह से चेहरा काला पड़ने की वजह से उसकी पहचान करने में कठिनायाँ आ रही है। महिला की शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि, उसके साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला करही बाजार थाना क्षेत्र का हैं।

बता दें कि, महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है,जो विक्षिप्त बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बलौदाबाजार ले आई है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा जाएगा।

पुलिस ने कहा कि, महिला के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मर्ग कायम कर महिला के परिजनों और घटना के कारणों का पता लगाने कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात महिला की उम्र करीबन 45 से 50 वर्ष है। जो ग्राम करही बाजार रोड किनारे पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ी मिली। जिसकी लाश काफी डैमेज हो चुकी है। महिला ने काला ब्लाउज और लाल सफेद साड़ी पहनी है।
