CG ब्रेकिंग: कलेक्टर बंगला परिसर में फांसी के फंदे पर मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां रायगढ़ कलेक्टर के बंगला परिसर में एक युवक की फांसी के फंदे पर लाश मिली हैं। घटना की जानकारी के बाद तुरंत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, काफी देर तक मृतक की पहचान नही हो पाने पर उसे फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

घटना बुधवार की रात की है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह कलेक्टर भीम सिंह के बंगले में डयूटीरत नगर सैनिक की टुकड़ी सुरक्षा व अन्य व्यवस्था की जायजा लेते हुए परिसर का भ्रमण कर रही थी। भ्रमण के दौरान कलेक्टर परिसर के पीछे पहुंचे नगर सैनिको की नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। जो फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

नगर सैनिकों ने तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर भीम सिंह व सुरक्षा में तैनात मुख्य अधिकारी को दी। साथ ही नगर सैनिकों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। नगर सैनिकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर लाश की शिनाख्ती भी की पर परिसर के आसपास रह रहे लोग ने युवक की शिनाख्ती नहीं कर पाए।

काफी देर तक पुलिस युवक की शिनाख्ती का प्रयास करते रही पर युवक के बारे में जानकारी न मिलने पर उन्होंने शव का पंचनामा कर उसे फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मर्च्युरी कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है।

आशंका जताई जा रही है कि रात में युवक कलेक्टर बंगले के परिसर में पीछे सूनसान इलाके से बाउंड्रीवाल में कूदकर आया होगा और पेड़ में फांसी लगा ली होगी। कोतवाली पुलिस युवक की शिनाख्ती के लिए जिले के सभी थानों में संपर्क कर रही है और लापता युवकों की जानकारी मंगा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...