भिलाई में गटर में मिली युवक की लाश: गला रेत कर गटर में फेंकने की आशंका… हाथ पर टैटू से लिखा है नाम, जाँच में जुटी पुलिस

संजय सिंह, भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ गटर में एक युवक की लाश मिली है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को गटर से बाहर निकाला। युवक की डेड बॉडी के गले में चोट के निशान है। जिससे ये प्रतीत हो रहा है की युवक की हत्या कर उसे गटर में फेंक दिया गया है। प्रथम दृष्टि में गला रेत कर हत्या करने की बात कही जा रही है। ये मामला GRP थाना भिलाई क्षेत्र का है।

दरहसल रविवार सुबह भिलाई-3 रेलवे PP यार्ड कॉलोनी के पास मौजूद नर्सरी के गटर में शव बरामद हुआ है। दरअसल रोजाना कुछ बच्चे वहां मछली पकड़ने जाया करते थे। आज सुबह जैसे ही वह मछली पकड़ने पहुंचे उनको गटर में शव दिखा, तुरंत उन्होंने डायल 112 को सूचना दिया। 112 को सूचना मिलते ही GRP को सूचित किया गया GRP की टीम मौके पर पहुंची। शव को गटर से निकाला गया, फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। मगर शव के दाहिने हाथ में एक टैटू जिसमें मनीष नाम लिखा हुआ है और बाई छाती पर शिव भगवान का टैटू मौजूद है। शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए असपताल भेज दिया गया है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. मोहन पटेल भी मौजूद थे।

गटर में तैरती युवक की लाश

मौके पर मौजूद GRP थाना भिलाई TI राज कुमार बोरझा ने बताया कि, शव के गले में चोट के निशान है और बाए हाथ के नसों को भी काटा गया है। यह घटना कल रात के होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, जिस इलाके में शव बरामद हुआ है। उसके आसपास का क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। सुनसान रास्ता देखकर लोग यहां शराब पीने बैठते हैं। गटर के बाजू में कुछ खून के निशान भी मिले हैं। इस पूरी वारदात में दो से अधिक लोगों की होने की आशंका है। शव किसका है, कहां का रहने वाला है, किसने वारदात को अंजाम दिया इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जाँच में जुट है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हित में बड़ा और दूरगामी फैसला लेते हुए साड़ी की...

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...