CG में संदिग्ध हालत में BJP नेता की मिली लाश: बिजली के खंभे से लटका हुआ था शव, हत्या या आत्महत्या ? रहस्य बरकरार

Dead body of BJP leader found in suspicious condition in CG

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक भाजपा नेता की बिजली खंभे से लटकी हुई लाश मिली है। बीजेपी नेता का नाम शैलेंद्र जायसवाल बताया जा रहा है। वो एल्डरमैन रह चुके है। आज लोरमी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फ़ैल गयी जब खेत में संदिग्ध अवस्था में उनका शव मिला है। वहीं मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक की टीम मौजूद है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

आज सुबह ग्राम कोटवार ने खंबे से लटकते हुए लाश देखी तो इसकी सूचना तत्काल लोरमी थाने को दी। जिस पर लोरमी के थाना प्रभारी गौरव पांडेय सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोटा मुख्यमार्ग के पास लगे खेत के मेड़ पर बिजली के खंभे में बीजेपी नेता की लटकती हुई लाश मिली।

मामले को लेकर लोरमी थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने कहा कि, हमें खेत में लाश मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। जिसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।इसके बाद की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आपको बता दें कि, शैलेंद्र जायसवाल बीजेपी के कार्यकर्ता थे और पूर्व एल्डरमैन भी थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...