CG – देवर-भाभी की मिली लाश: 19 साल का देवर, 24 साल की भाभी की फंदे पर लटकी मिली लाश, क्या लव एंगल का है मामला ? जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा नगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर देवर-भाभी ने फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है की 19 साल का देवर सुरेंद्र धीवर खरोरा थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम घिवरा का रहने वाला था। वहीं 24 साल की भाभी योगेश्वरी धीवर भी उसके साथ रहती थी। दोनों की लाश एक पेड़ से बंधी हुई मिली है, जानकारी के मुताबिक, दोनों रात के वक्त खाना खाकर निकले थे। लेकिन उसके बाद घर वापिस नहीं आए, दोनों की जिंदगी खत्म होने से पहले कहां गए थे। इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि अब तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस की टीम हर एक एंगल से इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इस घटना के बाद अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...