डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का शव बरामद : रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबा था युवक, दुर्ग SDRF की टीम ने बाहर निकाली बॉडी

कवर्धा। जिले के रानीदहरा जलप्रपात से डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि फ्रेंडशिप डे पर रविवार को 6 दोस्तों के साथ तुषार साहू पिकनिक मनाने के लिए कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात गया था। नहाने के दौरान तुषार जलप्रपात में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी थी। दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पहुंची थी। एसडीआरएफ ने डीप ड्राइविंग कर बॉडी को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतक तुषार साहू

जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना के रानीदहरा जलप्रपात में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।

एसडीआरएफ टीम के जवान राजकुमार यादव, इंद्रपाल यादव, नरोत्तम चंदेल, चंद्रप्रताप जंघेल ने डीप ड्राइविंग कर बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। मृृतक 21 वर्षीय तुषार साहू पिता सुरेश साहू बेमेतरा का रहने वाला है। एसडीआफएफ की टीम में टीम प्रभारी धनीराम यादव मोहन, राजेश नेताम, रमेश, आशीष, हबीब भी शामिल थे।

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डिप्टी सीएम के भांजे की मौत पर शोक जताया हैै। उन्होंने ट्वीट कर कहा, रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस हृदयविदारक समाचार से मन अत्यंत व्यथित है, मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...