CG – युवती की हत्या: सड़क के किनारे युवती का मिला शव… चेहरा कुचलकर मार डाला… दुपट्‌टे से बंधे थे पैर, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवती का शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला है। उसका पैर दुपट्‌टे से बंधा हुआ था। प्रथम दृष्टया युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या की गई। युवती के चेहरे पर वार कर उसकी जान ली गई है। इसके बाद उसके शव को वहां लाकर फेंका गया। रायपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नवागांव-रेहची मार्ग पर सुबह करीब 8 बजे के बाद युवती का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहला है कि सुबह जब वे उधर से निकले तो शव नहीं था। इसके बाद महिलाएं खेत जाने के लिए निकलीं तो सड़क पर शव पड़ा देखा।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती की पहचान कसही कला निवासी भारती मंडावी (30) के रूप में हुई है। पहले युवती के किसी अन्य प्रदेश के होने की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एडिशनल एसपी प्रज्ञा मंडावी ने बताया कि युवती के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई है। युवती ने नाइटी पहन रखी थी।

मामले की जांच की जा रही है। युवती की पहचान हुई है। इसको लेकर उसके परिजनों को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि एक व्यक्ति बाइक से युवती का शव लेकर आया और फेंक कर गया है। यह बात भी कही जा रही है कि युवती का किसी से सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद उससे मारपीट की गई। फिलहाल इन बातों की पुष्टि नहीं है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...