चपरासी ने लगाई फांसी: बैंक के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला चपरासी का शव, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण

राजनंदगांव। बैंक के अंदर चपरासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले चपरासी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। नोट में काम के दबाव का जिक्र किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। घटना घुमका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घुमका निवासी ढाल सिंह (27) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी था। शनिवार को सभी लोग काम खत्म करने के बाद देर शाम करीब 7-8 बजे घर चले गए। इसके बाद रात को ग्रामीणों ने देखा कि बैंक का ताला खुला है। चोरों के संदेह में ग्रामीणों ने बैंक में झांक कर देखा तो अंदर पंखे से ढाल सिंह का शव लटक रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से 4 लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें ढाल सिंह ने काम के तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात कही है। सुबह बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस उनके साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।


Exit mobile version