दुर्ग के होटल में मिली लाश: होटल के छत पर स्टाफ का मिला शव, पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में, मर्डर या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अल जायका होटल में युवक की लाश मिली है। पुलिस ने देर रात होटल की छत से युवक के शव को बरामद किया। युवक की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हत्या है या आत्महत्या इन दोनों एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदेह के आधार पर होटल के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर पुलिस को रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे सूचना मिली कि रेलवे-स्टेशन के सामने स्थित होटल अल-जायका की छत पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि मृतक होटल में ही वेटर का काम करता था। वह बालाघाट निवासी था और 23 अगस्त से होटल में काम कर रहा था। मृतक का नाम धर्मेंद्र पटेल होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था। रविवार की रात भी होटल का काम खत्म होने के बाद वह शराब पीकर आया था। जिसको लेकर होटल संचालक द्वारा उसे फटकार लगाई गई थी। जिसके बाद वह सोने चला गया था। रात लगभग डेढ बजे छत पर वह मृत अवस्था में मिला।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर होटल के तीन कर्मचारियों की हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, H1N1 के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर 10 नए संक्रमित मरीज मिले...

ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कर्मचारी आवास...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ....