CG – छात्रा का मिला शव: फंदे में लटकी मिली 8वीं की छात्रा की लाश, हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

छात्रा का मिला शव

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक स्कूली छात्रा की फंदे पर लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है की छात्रा 8वीं में पढ़ती थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। अब ये हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच जारी है। छात्रा का नाम बतसिया मरावी है।
मामला कवर्धा के कुकदुर थाना के ग्राम पंचायत बदना का है। जानकारी के मुताबिक बतसिया मेरावी 13वर्ष कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। छात्रा की लाश महुआ के पेड़ में फांसी में लटकी मिली है। परिजनों के मुताबिक कल रात घर से गायब थी युवती।

सुबह गांव के पास में ही पेड़ पर फांसी में युवती की लटकी हुई लाश मिली है। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पंचनामा किया और पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। कुकदूर पुलिस जांच में जुट गई है।परिजनों से भी इस मामले में पुछताछ होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...