आज आएगी BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट: दिल्ली में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक, प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंचे राष्ट्रीय राजधानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है. दिल्ली में बीजेपी कोरग्रुप की अहम बैठक जारी है. बैठक में छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता भी मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार, आज शाम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम को मंज़ूरी मिलने वाली है. इस बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह और ओपी चौधरी समेत कई नेता दिल्ली में हैं. शनिवार रात यह सभी नेता अलग-अलग गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे. मीडिया से कोई बातचीत नहीं की गई. हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में अब छत्तीसगढ़ के चुनावी माहौल को लेकर अंतिम दौर के बातचीत के बाद सभी नेता एक्शन में जुट जाएंगे। बताया जा रहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में शामिल होंगे.

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर भी चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ में 21 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान भारतीय जनता पार्टी कर चुकी है. 69 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान किया जाना है. जल्द ही यह सूची जारी की जाएगी।

इस बैठक में सूची के अलावा किस अंदाज में चुनाव लड़ना, किन मामलों पर फोकस करना, घोषणापत्र में किन मुद्दों को प्रमुखता से लाया जाएगा, किस जाति-वर्ग पर अधिक फोकस करना है. इस तरह की तमाम बातों पर चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...