सुपेला में सरेआम शख्स पर जानलेवा हमला: आरोपियों ने कहा- “बहुत हीरो बनता है, अपने आप को…”, गाली-गलौज करते हुए हमला… दुर्ग पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई में लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे है। पुलिस भी आरोपियों की धड़पकड़ कर रही है। ऐसा ही एक घटना रविवार को कोसा नगर भिलाई में घटी जहां दो बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों द्वारा पीड़ित धर्मेंद्र सिंह के साथ अचानक गाली-गलौज की गई और उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जैसे तैसे पीड़ित धर्मेंद्र सुपेला थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को कुछ घंटे में ही अरेस्ट कर लिया।

नेहरू नगर भिलाई निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट में लिखा कि, रविवार रात करीबन 09.00 बजे कोसा नगर सुपेला में अपने दोस्तो से बातचीत कर रहा था इसी दौरान 2 व्यक्ति आये और उससे कहने लगे कि, “बहुत हीरो बनता है अपने आप को मिथुन समझ रहा है” इसपर धर्मेंद्र ने उनसे पूछा की क्या बात है इतने में दोनो आरोपी गाली-गलौज करते हुए धर्मेंद्र को जान से मारने की नियत से डंडा, पाईप और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिए, जिसमें धर्मेंद्र घायल हो गया।

मुखबीर सूचना और हुलिया के आधार पर संदेही 35 वर्षीय अमित बोमबारडे और 19 वर्षीय नीरज सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। दोनों ने धर्मेंद्र को डंडा, पाईप और लोहे का चाकू से मारपीट करना स्वीकार किया। डंडा, पाईप और लोहे का धारदार चाकू को पुलिस को जब्त किया। दोनों आरोपीगणों को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, SI राजेश सिंह, दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह, आरक्षक अजय देवांगन का विशेष योगदान रहा। दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307, 34 भादवि और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...