CG – चुनाव प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों पर मधुमक्खियों का हमला… 20 से ज्यादा घायल, अस्पताल में इलाज जारी… 7वीं की छात्रा भी हो गई मधुमक्खियों की शिकार

चुनाव प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों पर मधुमक्खियों का हमला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चुनाव प्रशिक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। 5 घायल कर्मचारियों को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापुर में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर के निजी स्कूल संत जोसफ इंग्लिश स्कूल 400 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल भवन मौजूद कर्मचारियों पर मधुमक्खी के झूंड ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद घायल कर्मचारियों को तत्काल भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर घायलों का उपचार जारी है। वहीं अस्पताल के डाॅक्टर ने कहा है कि गंभीर रूप से घायल सभी कर्मचारी खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में विजय सिन्हा, सहदेव, चंद्रभूषण वाल्मीकि, श्याम देवांगन, सुखचंद शामिल है।

इस घटना में स्कूल में अंक सूची लेने पहुंची 7वीं की छात्रा भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आस्था राजपूत अस्पताल पहुंची और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...