दुर्ग में छोटी से बात पर टंगिया से स्टूडेंट पर जानलेवा हमला; इस वजह से शुरू हुआ विवाद… पीड़ित हॉस्पिटल में एडमिट… पुलिस ने हाफ मर्डर का केस किया दर्ज; जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग में छोटी सी बात पर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। दरहसल पूरा विवाद गाड़ी हटाने को लेकर है। आरोपी ने छात्र पर प्राणघातक हमला किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है। उतई पुलिस के अनुसार ग्राम मर्रा प्रियंका चौक उतई निवासी चेतन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय पाटन में बीए का छात्र है। चेतन अपनी दादी को लेकर अस्पताल जा रहा था। रास्ते में डायल 112 वाहन खडी थी।

इस कारण पीड़ित की बाइक पार नहीं कर पा रहा था। तभी गांव का हेमंत यादव भी वहां खड़ा था। जिसे हटने के लिए पीड़ित ने बोला मगर आरोपी ने पीड़ित को गाली गलौज कर करने लगा। हेमंत यादव ने उक्त बात को लेकर घर से टंगिया निकालकर मारने दौडाया। पीड़ित दौड़ते समय गिरने पर हेमंत टंगिया से वार कर दिया। घटना में शरीर में काफी चोट आई है। आसपास के लोगों की मदद से पीड़ित तो उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया है।

Exit mobile version