कवर्धा में डिप्टी रेंजर चंद्रवंशी पर जानलेवा हमला, कुर्मी समाज में आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

कवर्धा. कबीरधाम जिले में डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी पर ड्यूरी के दौरान लाठी डंडा एवं अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया. इस घटना को लेकर कुर्मी समाज में आक्रोश है. कवर्धा राज के युवा अध्यक्ष वीरेंद्र चन्द्रवंशी के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. दो दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

छत्तीसगढ़ युवा सर्व कुर्मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी ने इस मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ लूटपाट एवं अपहरण जैसे गंभीर धाराओं के तहत कड़ी कारवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा, दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज द्वारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए नवपदस्थ एसपी राजेश अग्रवाल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

पुलिस को ज्ञापन सौंपने के दौरान विनोद चंद्रवंशी, कैलाश चन्द्रवंशी, दीनानाथ चन्द्रवंशी,संदीप चन्द्रवंशी, बद्री चन्द्रवंशी, डॉक्टर आदित्य चन्द्रवंशी, अनिल चन्द्रवंशी, उत्तम चन्द्रवंशी, अजय चन्द्रवंशी, दिलीप चन्द्रवंशी, उत्तम चन्द्रवंशी, रमन चन्द्रवंशी, आशीष चन्द्रवंशी, शिवेंद्र चन्द्रवंशी एवं सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी उपस्थित रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...