Chhattisgarh: मंत्री के क्षेत्र में खून की कमी से पंडो जनजाति के 5 लोगों की मौत, समाज प्रमुख ने संभाग आयुक्त को लिखा पत्र, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंत्री रामविचार नेताम के इलाके में खून की कमी से पंडो जनजाति के पांच लोगों की मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंपच मच गया है। रामचंद्रपुर इलाके में हुई इन मौतों पर समाज प्रमुख ने सरगुजा संभागायुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष उदय पण्डो ने सरगुजा संभागायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि बलरामपुर जिला के रामचंद्रपुर ब्लॉक में 12 दिनों के अंदर पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति के 5 सदस्यों की खून की कमी से मौत हो गई है। पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के विकास के लिए संचालित योजनाएं केवल कागजों में सिमटकर रह गई है। पंडो जनजाति के लोगों की खून की कमी, बुखार, टीबी के अलावा प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो रही है।

खून की कमी से पंडो जनजाति के जिन लोगों की मौत की बात कही जा रही है, उनमें तालकेश्वरपुर निवासी किसमतिया पण्डो (32 वर्ष) पति रामदेव पण्डो, धौनी निवासी कलापति पण्डो पति राजेंद्र पण्डो (38 वर्ष), पीपरपान निवासी फूलकुंवर पण्डो पति नंदकेश्वर पण्डो (55 वर्ष),टाटीआगर निवासी रामबसावन पण्डो पिता बासदेव पण्डो (50 वर्ष) और ओरंगा निवासी सुरेंद्र पण्डो पिता रामदेव पण्डो (23 वर्ष) शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...