भिलाई में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सूने मकान से 21 लाख की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजान मलिक के कब्जे से घटना में उपयोग XUV कार, 3 मोबाइल और मोबाइल की रसीद जब्त किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।मामला स्मृति नगर चौकी के स्मृति नगर का है।

भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि थाना सुपेला के स्मृति नगर निवासी विवानव यादव (45र्ष) ने 3 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे के बीच उसके मकान नंबर सी 204, 205 सड़क 19 स्मृतिनगर में चोरी हुई है। किसी चोर ने सूने घर का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ा और घर के अंदर से सोने, चांदी, हीरे के आभूषण, तिजोरी, लॉकर की चाबियां और 43 हजार रुपए कैश समेत करीब 21 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों को पकड़ने एसीसीयू और सुपेला और स्मृति नगर पुलिस की टीम बनाई। एएसपी सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने पतासाजी की। इस दौरान पुलिस को एक आरोपी का बैंक खाता मिला। खाते से लिंक मोबाइल नंबर को निकालकर जब उसका लोकेशन लिया गया। उसका लोकेशन बाफना टोल प्लाजा के पास वाईपास रोड दुर्ग आया। पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर उसकी घेराबंदी की। वहां से एक आदमी को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों का साथी है आरोपी

पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम फैजान मलिक बताया। उसने बताया कि वो पूर्व में गिरफ्तार आरोपी दिलशेर अली और अरमान मलिक, फहीम उर्फ फइम, फइम की खाला रुकसाना का साथी है। उन लोगों ने योजना बनाकर स्मृति नगर के मकान में चोरी की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...