CG – 2 नाबालिगों की मौत: स्कूटी सवारों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही चली गई जान

2 नाबालिगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव की है। हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूटी सवार दो युवक को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।

आज सुबह साढ़े 11 बजे के करीब स्कूटी सवार दो लोग रायपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान पारागांव के नदीपुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में विमल कुमार सिन्हा पिता गंगाराम 15 वर्ष निवासी बेनीडीह आरंग और रितेश यादव पिता दुर्गा यादव 16 वर्ष निवासी बस स्टैंड आरंग की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही थी। फिलहाल, ट्रक को जब्त कर आरंग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...