CG – सैनिक स्कूल के छात्र की मौत: 6th क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले जाते समय चले गई जान, कुछ दिन पहले ही हुआ था एडमिशन, घरवालों ने कहा – जब…

6th क्लास में पड़ने वाले स्टूडेंट की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले जाते समय चले गई जान

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैनिक स्कूल के एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मौत कैसे हुई इस पर प्रबंधन की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है। छात्र का नाम रिषभ धारिया है, जो बिलासपुर का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक सैनिक स्कूल अंबिकापुर में रिषभ का दाखिला इसी महीने हुआ था।

सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले छठवीं क्लास के स्टूडेंट ऋषभ डहरिया (12) की तबीयत बुधवार सुबह बिगड़ी थी। स्टूडेंट ने स्कूल में टीचर से अपनी तबीयत के बारे में बताया। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक रास्ते में ऋषभ की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल कर्नल मिताली मधुमिता के मुताबिक बच्चे का इस तरह अचानक निधन होना हम सभी के लिए दुखद है। बेहद संवेदनशील ढंग से सैनिक स्कूल इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। इस बारे में हमने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी जानकारी दी है। बच्चे के परिजन बिलासपुर में रहते हैं, उन्हें भी बुलाया गय है। फॉरेंसिक टीम को भी मामले की जानकारी दी गई है। स्टूडेंट का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

प्रिंसिपल कर्नल मिताली ने बताया, स्टूडेंट कुछ दिन पहले ही स्कूल में भर्ती हुआ था। फिलहाल बच्चे को क्या पहले से कोई बीमारी थी, इस बारे में परिजनों से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हम जांच कर रहे हैं।

छात्र की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन बिलासपुर से अंबिकापुर पहुंचे। बेटे का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छात्र की मां का कहना है कि जब 2 दिन से बेटे की तबीयत खराब थी। स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई। सीधे अस्पताल क्यों ले आए?

इधर, नायब तहसीलदार संजीत पांडेय ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्र को 2 दिन से बुखार था। बुधवार की सुबह नाश्ते के बाद उसके हाथ-पैर में दर्द शुरू हुआ और वह अचेत हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...