CG – ट्रैफिक जवान की मौत: ड्यूटी के दौरान जवान को अचानक आया चक्कर, गिरकर हो गई मौत

CG

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में ड्यूटी के दौरान एक जवान की मौत हो गई है। जवान का नाम जागेश्वर ठाकुर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी में तैनात जवान अचानक से चक्कर खाकर गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। हालांकि उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान जागेश्वर की ड्यूटी नेशनल हाईवे मेन रोड चोरभट्टी बाईपास मोड़ पर यातायात ड्यूटी में थी। आज सुबह 8 बजे की ड्यूटी में जवान आया था। ड्यूटी कर रहा था, इसी दौरान दोपहर बाद अचानक वो चक्कर खाकर गिर गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक जागेश्वर ठाकुर बेमेतरा जिला के लेंजवारा गांव का निवासी था। उसकी उम्र सिर्फ 32 साल की थी। डाक्टरों ने आशंका जतायी है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हो सकती है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आ पायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...