CG – हिरासत में आरोपी की मौत: ठगी के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत, पुलिस का कहना – तबीयत हुई थी खराब, इधर मौत पर उठ रहे सवाल

ठगी के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत

बिलासपुर। तारबाहर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के आरोपी की पुलिस हिरासत मौत का मामला सामने आया है। तारबाहर पुलिस की टीम 2022 में धोखाधड़ी के मामले में दर्ज अपराध में आरोपी को मंगलवार रात हिरासत में लेकर बिलासपुर आई थी। बुधवार की सुबह 10:30 बजे आरोपी ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर उच्च अधिकारी पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।

मुंगेली निवासी श्याम मोदीकर के खिलाफ दीपक कुमार बेहरा ने जमीन पंजीयन और वाहन दिलाने के नाम पर पौने चार लाख की ठगी की शिकायत 2022 में की थी। जिस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित श्याम रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है।

तारबाहर पुलिस ने मंगलवार की रात दबिश देकर आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया और उसे लेकर देर रात तारबाहर थाने पहुंची। बुधवार की सुबह उसे अदालत में पेश किया जाना था। सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी ने तबीयत खराब होने की बात कही। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल थाना पहुंचे और विधिवत प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के दौरान भी गहमागहमी का माहौल नजर आ रहा है। जिसके चलते जिला अस्पताल के मर्च्युरी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले में सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...