CG – डूबने से मासूम की मौत: शिक्षिका ले रही थी ट्रेनिंग… इधर चार साल की बेटी खेलते-खेलते जा गिरी पानी की टंकी में… डूबने से चली गई जान

डूबने से मासूम की मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बच्ची की मौत की खबर सामने आ रही है। स्कूल परिसर में बच्ची की पानी की टंकी में डूबकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है की बच्ची की मां शिक्षिका है। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय शिक्षिका ट्रेनिंग ले रही थी। ये हादसा अंबिकापुर में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की है। घटना के बाद शिक्षकों में बड़ा आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के डाइट परिसर में एक अंडरग्राउंड पानी टंकी बना हुआ है। उसी टंकी में चार साल की बच्ची डूब गयी। मामले में प्रबंधन भी कुछ बोलने से बच रहा है।

दरअसल शहर बनारस रोड स्थित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान ( डाइट )में इन दिनों 11 से 13 मार्च तक तीन दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। अलग-अलग बैच में शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में लखनपुर ब्लॉक के प्राथमिक पाठशाला भण्डारपारा की शिक्षिका कलावती अपने 4 वर्षीय बेटी के साथ पहुंची थी।

दोपहर करीब 12.30 बजे वह कक्षा में बैठकर प्रशिक्षण ले रही थी, वहीं उसकी बेटी आस-पास ही खेल रही थी। करीब 10 मिनट बाद जब शिक्षिका ने देखा कि उसकी बेटी कहीं नजर नहीं आ रही है तो उसने उसे खोजना शुरु कर दिया।अन्य शिक्षक भी उसकी खोजबीन में लग गए। इसी बीच अचानक उनकी नजर डाइट परिसर में स्थित पानी की टंकी के पास गई तो बालिका उसमें डूबी थी।

तत्काल उसे नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वह पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रबंधन से जानकारी भी ली गई। पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर बच्ची का शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...