मतदान के एक दिन बाद बीजेपी कैंडिडेट की मौत: लंबे समय से चल रहे थे बीमार, अब इस सीट पर क्या होगा ? जानिए

मतदान के एक दिन बाद बीजेपी कैंडिडेट की मौत

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया। मतदान के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हे हार्ट अटैक आया था। मुरादाबाद सीट पर मतदान हुआ था और 4 जून को काउंटिंग होनी है। सर्वेश सिंह के निधन पर मुरादाबाद में शोक की लहर है।

मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह ने अपना वोट डाला था। उनके निधन से काउंटिंग और चुनाव की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। काउंटिंग पूरी की जाएगी। यदि स्वर्गीय सर्वेश सिंह जीत गए तो ये सीट रिक्त (खाली) घोषित करके दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। यदि वो हार गए तो जीते हुए कैंडिडेट को सांसद का सर्टिफिकेट दिया जाएगा और चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

चौथी बार बीजेपी ने सर्वेश सिंह को दिया था टिकट-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुंवर सर्वेश सिंह अकेले ठाकुर प्रत्याशी थे। उन्हें बीजेपी ने लगातार चौथी बार टिकट दिया था। 2019 चुनाव में सर्वेश सिंह को सपा उम्मीदवार एसटी हसन ने हराया था। इससे पहले 2014 में सर्वेश सिंह ने एसटी हस को चुनाव हराया था। 2009 में सर्वेश सिंह को क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों हार मिली थी। मुरादाबाद से सपा ने रुचि वीरा को टिकट दिया है। हालांकि, सपा ने पहले मौजूदा सांसद एसटी हसन को टिकट दिया था, लेकिन आजम खान के विरोध के चलते उनका टिकट काट दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...