CG – चुनावी ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की मौत: चेकिंग पॉइंट में जा घुसी अनियंत्रित ट्रक, चुनाव ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की चले गई जान, प्रधान आरक्षक घायल

चुनावी ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की मौत

आरंग। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक चेकिंग पॉइंट में जा घुसी। इस हादसे में चुनावी ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। मामला रायपुर जिले के अंतिम छोर ग्राम पारागांव में बनाए गए चेकिंग पॉइंट का है। घटना की सूचना पर जिले के आईजी रतन लाल डांगी, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी नीरज चंद्राकर, एसडीएम अतुल विश्वकर्मा, सीएसपी कल्पना वर्मा, आरंग थाना प्रभारी एसएन सिंह सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। पारागांव रायपुर जिले के अंतिम छोर का गांव है, जो नेशनल हाईवे 53 पर है। यहां विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) तैनात है और जिले के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग और वीडियोग्राफी की जा रही है। इस दौरान एक ट्रक सरायपाली से लोहे का सामान लेकर भिलाई जा रहा था। इस तेज रफ्तार ट्रक ने पारागांव के पास अनियंत्रित होकर एसएसटी पॉइंट, यात्री प्रतीक्षालय और अस्थायी चेक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में वीडियोग्राफर ग्राम छतौना (फरफौद) निवासी धनंजय धीवर (उम्र 22 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आरंग थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी घायल हो गए हैं। घटना के वक्त आरोपी ट्रक चालक गोपाल सोनवानी और हेल्पर वीरेंद्र सिदार नशे में धुत्त थे। पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने मृतक धनंजय धीवर का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...