CG – कोच की मौत: खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे कोच की अचानक हुई मौत, कार्डियक अरेस्ट आने से डॉक्टर भी हैरान

खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे कोच की अचानक हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते वक्त टेनिस प्रशिक्षक शरद कुमार राजपूत की मौत हो गई है। 30 मार्च से आयोजित एशियन अंडर 14 प्रतियोगिता के दौरान उनकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम में कार्डियक अरेस्ट होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, मौके पर मौजूद CPR की कोशिश भी विफल हो गई है। दरअसल, एक्सपर्ट डॉक्टर अचानक हुए कार्डियक अरेस्ट से हैरान है।

पूरी घटना रायपुर स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम की बताई जा रही है। जहां छत्तीसगढ़ के टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली से कोच शरद कुमार राजपूत रायपुर पहुंचे हुए थे। इसी बीच टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षण देने के दौरान कोच अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद स्टेडियम में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद खिलाड़ियों व अन्य कोच ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जब मृतक कोच का पोस्टमार्टम कराया गया तब दिल की धड़कन रूक जाने के कारण मौत की वजह सामने आई। इधर अचानक आये दिल के दौरे से डाॅक्टर भी हैरान है। बता दें कि इस तरह की घटना राजधानी में पहली बार हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...