छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 11 मरीज: दुर्ग से सबसे ज्यादा 10 केस… प्रदेश में क्या है अभी कोविड की स्थिति…? देखिए स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल बुलेटिन

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बीते दिन एकाएक कोरोना के 11 नए मरीज मिले है। जिसमें सबसे ज्यादा दुर्ग जिले से 10 पॉजिटिव केस सामने आए है। बहुत दिनों बाद एक साथ एक ही जिले में 10 पॉजिटिव मरीज मिलना कहीं न कहीं चिंता का विषय है। शनिवार को प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने कुल 241 लोगों की कोरोना जांच की थी। सक्रीय मामलों की बात की जाए तो प्रदेश में अभी 14 एक्टिव केस हैं और पॉजिटिविटी रेट 4.56% है। दुर्ग में 10, रायपुर में 2, बालोद और धमतरी में 1-1 कोरोना एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, खांसी, बुखार या कोरोना से जुड़े कोई भी लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। लोग अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड की जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण की जांच का इंतजाम किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...