बड़ी खबर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भाई की मौत, अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे ट्रेन से, अगले दिन मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीएस सिंहदेव के करीबी रिश्तेदार और धौरपुर राज परिवार के राजा वीरभद्र सिंहदेव की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। वीरभद्र सिंह टीएस सिंहदेव के चचेरे भाई थे। वीरभद्र सिंह का शव बेलगहना रेलवे ट्रैक पर मिला है। हालांकि ये घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी पुलिस तफ्तीश कर रही है। प्रथम दृष्टिया इसे घटना मानकर पुलिस जांच में जुटी है। वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन सरगुजा राजपरिवार की धौरपुर शाखा के प्रमुख सदस्य थे।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से अंबिकापुर लौट रहे थे। आज सुबह उनका शव बेलगहना के पास ट्रैक के किनारे मिला है। आशंका हैं कि बेलगहना के पास शायद वे गेट पर खड़े हो, उसी दौरान वो नीचे गिर गये हो। वीरभद्र सिंहदेव धौरपुर हाउस के प्रमुख लाल सोमेश्वर शरण सिंहदेव के ज्येष्ठ पुत्र थे। वीरभद्र सिंहदेव के दो बच्चे हैं। उनका बेटा पाँचवीं जबकि बेटी तीसरी में अध्ययनरत है।

घटना को लेकर पुलिस पुलिस जांच में जुटी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी करने की तैयारी में हैं।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले में कोटा SDOP आशीष अरोरा ने कहा है कि वीरभद्र सिंहदेव की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनके मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...