विकास कार्यों के लिए फंड मंजूर: भिलाईनगर, दुर्ग ग्रामीण समेत इन जगहों के लिए मंजूर हुई राशि…बोर खनन से लेकर पाइप लाइन और सामुदायिक भवन का होगा निर्माण

विधानसभा भिलाई नगर 13 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा भिलाई नगर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 13 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर 6 निर्माण कार्यों के लिए 13 लाख 99 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से बोर खनन सह पाईप लाइन विस्तारीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण बोर खनन के कार्य शामिल है।

विधानसभा साजा हेतु 15 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा साजा के अनेक ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र चौंबे की अनुशंसा पर 11 निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख 49 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से अनेक ग्राम पंचायतों में यात्री प्रतिक्षालय, मंच व शेड निर्माण, मंदिर के पास कक्ष निर्माण के कार्य शामिल है।

विधानसभा विकास हेतु 14 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 14 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर 02 निर्माण कार्यों के लिए 14 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से ग्राम दमोदा के टेमरी नाला के पास मुरमीकरण कार्य और ग्राम पाउवारा में तालाब पारा में भवन निर्माण के कार्य शामिल है।

विधानसभा बेमेतरा हेतु 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा बेमेतरा में निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष छाबड़ा की अनुशंसा पर निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से धौराभाठा में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड निर्माण के कार्य शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...