CG में दो सहेलियों की मौत: तालाब में गई थी नहाने, गहरे पानी में जाने से दोनों मासूम डूब गई, हो गई मौत, गांव में पसरा मातम

CG में दो सहेलियों की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के ग्राम अछोटी में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय आस्था निर्मलकर और 13 वर्षीय शिवानी साहू नहाने के लिए गांव के तालाब में गई थी। इसी दौरान नहाते समय गहरे पानी में चली गई, जिसमें दोनों डूब गई।

मिली जानाकरी के मुताबिक, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी की आस्था निर्मलकर और शिवानी साहू गांव के हाई स्कूल के पास भाटापारा तालाब में नहाने आई थी। नहाने के दौरान दोनों बच्चिां गहरे पानी में समा गई। देखते ही देखते दोनों सहेलियां डूब गई।

इधर काफी देर तक बच्चियां जब घर नहीं लौटी तो परिजनों उनकी तलाश की। तलाशी के दौरान दोनों की लाश पानी में तैरते मिली। बताया जा रहा है कि रोज नहाने के बाद दोनों बच्चियां तालाब के पास स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाकर घर जाती थी। वहीँ, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी की आंखे नम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...