रायपुर में कल होगा स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन: शहर के शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूल बसों का होगा मैकेनिकल जांच… चालक परिचालकों को भी मिलेगा निःशुल्क चिकित्सा

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर से प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के पूर्व छात्र छात्राओं की सुरक्षा एवम सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु जिले के शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूली बसों का मैकेनिकल जांच एवं चालक/ परिचालकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया है। उक्त जांच शिविर में कुशल मैकेनिकों द्वारा स्कूल बसों का मेडिकल जांच किया जाएगा। तथा शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा चालक परिचालकों का स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण किया जाएगा।

बता दे की छात्र छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षण सत्र प्रारंभ के पूर्व स्कूली बसों का मेडिकल जांच शिविर तथा चालक परिचालकों का स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ताकि शिक्षण सत्र के दौरान स्कूली वाहनों में किसी प्रकार की खामी या व्यवस्था के कारण छात्र छात्राओं को असुविधा ना हो ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग द्वारा कुशल मैकेनिक की सहायता से स्कूली वाहनों का मेडिकल जांच कराया जाएगा साथ ही शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा चालक परिचालक उनका स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण किया जाएगा इसके पश्चात ही वाहन का संचालन किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...