NGO की आड़ में चल रहा था SEX रैकेट: संचालिका समेत पांच हिरासत में, नाबालिग को छुड़ाया गया, किराये के घर के बाहर एनजीओ का बोर्ड लगाकर चल रहा था गंदा खेल

NGO की आड़ में चल रहा था SEX रैकेट

क्राइम डेस्क। कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर मुहल्ले में स्थित किराये के एक घर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। संचालिका समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने वहां से नाबालिग को भी छुड़ाया है। देर रात तक पुलिस पूछताछ में जुटी थी। एक एनजीओ की आड़ में काफी समय से सेक्स रैकट चलाया जा रहा था।

पुलिस इस मामले में ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। धूमनगंज के एसीपी वरुण कुमार से शुक्रवार की शाम किसी ने शिकायत की थी कि राजापुर में सेक्स रैकेट चल रहा है। वहां एक किशोरी से भी गलत काम कराया जा रहा है।

सूचना पर एसीपी ने तुरंत वहां छापा मारा। राजापुर में हनुमान मंदिर के पास किराये के एक कमरे में एनजीओ का बोर्ड लगा था। अंदर बेड लगे थे। पुलिस ने मौके से सेक्स रैकेट की संचालिका और एक दलाल के साथ दो ग्राहकों को भी पकड़ लिया। एक युवती को भी पकड़ा गया। एसीपी ने वहां मौजूद नाबालिग लड़की को उनके चंगुल से छुड़ाया।

नाबालिग के परिजनो को बुलाया गया थाने
इसके बाद सभी थाने लाया गया। अधिकारी संचालिका समेत अन्य से पूछताछ में जुटे थे। नाबालिग के घर वालों को बुलाया गया। एसीपी के मुताबिक महिला ने एनजीओ के नाम वहां सेक्स रैकेट चलाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन महिला अपने रसूख के दम पर किसी की नहीं सुनती थी।

गिरोह के कई लड़कियां शामिल हैं। पता लगाया जा रहा है कि संचालिका कहीं उन्हें ब्लैकमेल तो नहीं कर रही थी। पकड़े जाने के बाद संचालिका ने कई सफेदपोशों को फोन भी किया। पुलिस वालों से उसने कई नाम भी बताए। पुलिस यह जानने में जुटी थी कि उसके रैकेट में कितनी लड़कियां हैं। संचालिका के मोबाइल कॉल डीटेल्स से भी पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कैंट रुकुमपाल सिंह ने बताया कि अभी संचालिका समेत अन्य से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही लिखा पढ़ी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...