दुर्ग MLA वोरा ने वार्ड 43 आदर्श नगर में नारियल फोड़कर किया 19 लाख से डामरीकरण प्रारंभ, विधायक बोले – वार्डवासियों के मांगो पर हर वार्ड में हो रही है विकास कार्य

दुर्ग। नगर पालिक निगम में विकास कार्य अपने तेज गति में है वार्ड क्रमांक 43 आदर्श नगर में 19 लाख रूपये के लागत से डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं एनआईसी सदस्य दीपक साहू,ज्ञानदास बंजारे,मनीष साहू,कुलेश्वर साहू,गुड्डू यादव,प्रकाश जोशी,भास्कर कुंडले,ईश्वर साहू,राकेश यादव आदि उपस्थित थे।

भूमि पूजन अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हमारे शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य हो रहे हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा समस्त वार्डों की आवश्यकता एवं मांग को देखते हुए जरूरत के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं,आगे भी अनेक प्रकार के जन सुविधा वाले कार्य किया जाएगा। 19 लाख की लागत से बनने वाले डामरीकरण कार्य आदर्श नगर के विभिन्न मार्ग के जर्जर सड़को में कार्य प्रारंभ। विधायक अरुण वोरा ने कहा हमारी सरकार निरन्तर विकास कार्यों एवं जनमानस की आवश्यकताओं की पूर्ति करने प्रयासरत् है। वे हमेशा से अपने आप को जनता के बीच में रखकर उनकी समस्याओं को अपना मानकर शीघ्र समस्या का निवारण करने का प्रयास करते हैं। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शहर के सभी वार्डो में विकास कार्यो के लिये धनराशि की कमी नही होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...