CG – दो छात्राओं की मौत: स्कूल के बाद दो दोस्त गई थी नहाने, हो गया हादसा, डूबने से हो गई दोनों की मौत

दो छात्राओं की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो छात्रों की मौत की खबर सामने आई है। दोनों छात्राएं प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। दोनों नहाने गए थे उस दौरन डूबने से दोनों मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कप मच गया। बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बिलासपुर के सीपत थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक दर्राभाठा गांव के पथरी तालाब की यह घटना बताई जा रही है। जहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले दो छात्र स्कूल से तालाब नहाने गए हुए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहराई मे चले गये और उनकी डूबने से मौत हो गयी।

बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्कूल में पढ़ने वाले दोनों बच्चों की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम व्याप्त है, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...