हेमचंद यादव दुर्ग यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में देरी: साढ़े चार साल बाद भी काम पूरा नहीं… निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा ने जताई नाराजगी, सितंबर तक मिली नई डेडलाइन

दुर्ग। विधायक अरुण वोरा ने आज 14 करोड़ की लागत से पोटिया में बन रहे दुर्ग विश्वविद्यालय के नवीन भवन के कार्य में प्रगति की जानकारी लेने पहुंचे। जिस भवन की निर्माण अवधि 3 वर्ष की थी, वह 4.5 वर्षों में भी पूर्ण नहीं हो पाया है, नवीन परिसर निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है, इसे ले कर विधायक ने विभागीय अधिकारियों पर नाराज़गी व्यक्त की।

विभागीय अधिकारियों को आगामी सितम्बर तक काम पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिससे जल्द से जल्द नवीन विश्विद्यालय भवन का लोकार्पण कर छात्र-छात्राओं को समर्पित किया जा सके।

वोरा ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणानुरूप नवीन विश्वविद्यालय भवन में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 25 करोड़ का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। छात्र-छात्राओं के हित में किए जा रहे कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नही होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...