दिल्ली के डेप्युटी CM मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया रिजाइन; मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूर भी कर लिया… जैन पहले से जेल में बंद, सिसोदिया 5 दिनों के लिए CBI रिमांड पर; जानिए क्या-क्या है आरोप?

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है। अब दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया 5 दिनों के सीबीआई रिमांड पर है। राज्य से खबर आ रही है कि दोनों मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है।

आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया कथित आबकारी घोटाले के मामले में पांच दिन की CBI रिमांड पर चल रहे, वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष सिसोदिया के कुछ विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत संभालेंगे। वहीं राजकुमार आनंद को भी कुछ विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मनीष सिसोदिया को CBI ने रविवार को गिरफ्तार किया था और सोमवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड प्राप्त करने में कामयाब रही। सीबीआई की इस कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कहा कि मामला दिल्ली में होने का यह मतलब नहीं कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का रूख करें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास अपनी जमानत को लेकर कई सारे विकल्प हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए। इस मामले में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...