सीएम हाउस और गृहमंत्री बंगले के बाहर SI भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जल्द रिजल्ट जारी कर नियुक्ति की मांग, कैबिनेट मीटिंग में आज आदेश आने की उम्मीद

रायपुर। एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे। SI भर्ती के अभ्यर्थी अपनी रिजल्ट एवं नियुक्ति की मांग के लिए पुनः गृहमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात करने वाले हैं। अभ्यर्थियों को सरकार पर भरोसा है कि कैबिनेट मीटिंग में रिजल्ट और नियुक्ति के लिए आदेश देगी।

बता दें कि SI रिजल्ट की मांग को लेकर आमरण अनशन का आज 11 वां दिन है । SI अभ्यर्थी पूर्व सैनिक भीखम लाल साहू और जयमोहन प्रधान महिला अभ्यर्थी श्रद्धा कर्ष के साथ 30 अन्य अभ्यर्थी तुता रायपुर में आमरण अनशन पर बैठे हुए है। रिजल्ट और नियुक्ति की मांग के लिए एवं आमरण अनशन के समर्थन मे लगभग 800-1000 अभ्यर्थी तुता और राजधानी रायपुर में अलग अलग कार्यक्रम कर रहे हैं।

इससे पूर्व अभ्यर्थियों ने राजधानी रायपुर में अलग – अलग जगह भीख मांगना, मुंडन संस्कार, रक्तदान कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रिजल्ट और नियुक्ति के लिए महायज्ञ इत्यादि का आयोजन किया है।

सभी अभ्यर्थियों की सरकार और गृहमंत्री से एक ही मांग है कि जल्द से जल्द नियुक्ति तिथि सहित रिजल्ट जारी हो। आज होने वाले कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है। अभ्यर्थियों को सरकार के ऊपर भरोसा है कि कैबिनेट मीटिंग में रिजल्ट और नियुक्ति के लिए आदेश दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...