डिप्टी CM अरुण साव और विधायक रिकेश सेन पहुंचे सन्ना ब्लड बैंक: रक्तवीरों से की मुलाकात… बोले – सच्चे अर्थ में समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ सभी समाज में बेहतर कार्य कर रहे है

भिलाई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक रिकेश सेन अपने भिलाई दौरे के दौरान रक्तवीरों से मिलने रामनगर कांट्रैक्टर कॉलोनी रोड स्थित सन्ना ब्लड एंड कॉम्पोनेंट सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रक्तवीरों से मिलकर प्रसन्नता जाहिर करने के साथ ही उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सच्चे अर्थों में आप लोग ही सच्चे समाजसेवी हो जो अपना रक्त देकर लोगो को जान बचाने का पुण्य काम करते हो।

इस दौरान उपमुखमंत्री अरुण साव ने कहा कि युवा समाजसेवी प्रेम किशन साहू, रक्तवीर सुरज साहू वा उनकी टीम रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। जरूरतमंद लोगों के लिए युवाओं को आगे आना चाइए। आज के दौर में सबसे कठिन काम रक्त की व्यवस्था है कही किसी का सड़क दुर्घटना हो जाए या किसी गंभीर मरीजों की जान जाने वाली रहती है और अचानक उनके परिजन को रक्त लाने के लिए कहा जाता है। तो परिजन के परिजन एकदम परेशान हो जाते है कि अचानक हम रक्त कहा से इंतजाम करे। ऐसे में उनको सीधा एक ही आस दिखाई देता है किसी भी माध्यम से कैसे भी रक्तवीरों का पता करना और रक्त वीर अपना रक्त देकर उन गंभीर मरीजों की जान बचाते है। इसलिए किसी की जान खून के अभाव में न चले जाए इसलिए ये रक्तवीर ब्लड बैंक में अपना रक्त पहले से रक्त दान कर जमा कर के रखते है ताकि लोगो की जान समय रहते बचाई जा सके। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि रक्त दान महादान है।

सन्ना ब्लड बैंक के युवा साथी सुरज साहू रक्तदान सहित समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार पूरी सक्रियता के साथ सभी समाज में बेहतर कार्य कर रही है इस दौरान प्रमुख रूप से तुलसी साहू जी संरक्षक साहू समाज भिलाई नगर , विजय साहू जी साहू समाज वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा नेता इंजी प्रेम किशन साहू फाउंडर रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़, संरक्षक युवा प्रकोष्ठ साहू संघ , सुरज साहू फाउंडर रेड ड्रॉप युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ भोला साहू पार्षद प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू संघ, गोपेश साहू फाउंडर रेड ड्रॉप , अखिलेश तिवारी फाउंडर रेड ड्रॉप, मुकेश अग्रवाल पार्षद, लक्ष्मी साहू पार्षद, डॉ दिनेश साहू, विधायक प्रतिनिधि, पुरषोत्तम देवांगन जिला उपाध्यक्ष भाजपा , संतोष मिश्रा,धर्मेंद्र लक्ष्मी दिवाकर नोहर वर्मा पार्षद , राजकुमार जायसवाल पार्षद, विनोद चेलक पार्षद, संजय सिंह पार्षद, मयंक मिश्रा , उपासना साहू, मुरली साहू प्रदेश संगठन सचिव साहू समाज, संदीप साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, हीरा शंकर साहू सचिव मित्र सभा साहू समाज युवा प्रकोष्ठ, डॉ हरजिंदर सिंह, समाजसेवी रवि सिंह राजपूत फाउंडर रेड ड्रॉप चंद्र भूषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ भिलाई चरोदा दीपक साहू युवा प्रकोष्ठ , समीर साहू युवा प्रकोष्ठ , पिंटू जाल बजरंग दल, रूपधर चौधरी, कीर्ति कुमार परमानंद मानव सेवा फाउंडेशन डॉ टोपेंद्र शुक्ला,पवन कुमार, रवि नाग,आफताब आलम समाजसेवी , अजीत साहू महामंत्री युवा प्रकोष्ठ ,दीपक कुमार अनिल सोनकर भाजयुमो भिलाई, विक्की राजपूत,गोपाल साहू, नीलम साहू महिला प्रकोष्ठ साहू समाज, लोकेश साहू युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष , जे डी खान ,पवन साहू , मनोज कुमार साहू , प्रदीप सिन्हा नेहा साहू , मोनिका साव , सोनू देवांगन , लाकेश्वरी हिमांशु साव मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...