कुश जयंती समारोह में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव: कुशवाह समाज के भवन के लिए की 5 लाख रूपये की घोषणा… बोले – भिलाई-दुर्ग को राजधानी से सीधा जोड़ा जायेगा

दुर्ग। मौर्य कुशवाह समाज के द्वारा कुश जयंती समारोह का आयोजन किया। कुश जयंती समारोह के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सम्राट अशोक चौक का सौन्दर्यीकरण समारोह मंे शामिल हुए। वहीं 15 लाख की लागत से शेड निर्माण एवं 37 लाख लागत से बने सम्राट अशोक चौक का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि अशोक चक्र से भारत का सम्मान बढ़ता है। उप मुख्यमंत्री साव ने रायपुर से दुर्ग तक सीटी बस का संचालन किया जायेगा। दुर्ग-भिलाई को राजधानी से जोड़ने में मदद मिलेगी। राजधानी से जोड़ने से स्टेट केपिटल रीजन बनाये जाने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा प्रदेश बहुत तरक्की करेगा।

इस अवसर पर दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल ने कहा कि सामाजिक प्रेम में बहुत ताकत होती है, हम बराबरी पर विश्वास करते है। हमारी नजर में कोई छोटा न कोई बड़ा होता है। हम समाज के साथ हमेशा से खड़े रहे है। इस दौरान वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन शासन की ओर कुशवाह समाज के लिए भवन हेतु 5 लाख रूपये देने का प्रस्ताव रखा। जिसे डिप्टी सीएम साव ने अनुमोदित करते हुये घोषणा कर दी। विधायक रिकेश सेन कहा कि पिछड़ा समाज का प्रदेश के लिए योगदान रहा है। इस समाज ने लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर भिलाई के नीरज पाल, एसडीएम मुकेश रावटे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...