भिलाई BJP पश्चिम मंडल सदस्य अभियान का किया शुभारंभ… पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू रहे मुख्य अथिति; कई नेता हुए शामिल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई के पश्चिम मंडल द्वारा राष्ट्रीय संगठन पर्व 2024 सदस्य अभियान का शुभारंभ 5 सितंबर गुरुवार को शाम 6.30 बजे हुडको दुर्गा मंच परी गार्डन में किया गया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि खिलावन साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), सदस्यता प्रभारी प्रमोद सिंह (सांसद प्रतिनिधि दुर्ग), विशेष आमंत्रित सदस्य मनीष पांडे (युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य), पश्चिम मंडल के प्रभारी सुनील साहू, नगर पालिक निगम भिलाई पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, अल्पसंख्यक मोर्चा सईदा परवीन, कामिल रॉबर्ट, बीएल प्रभारी करण कन्नौजे, छाया पार्षद ज्योति ठाकुर, श्याम मालेकर, पश्चिम मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक गोल्डी सोनी, सदस्य बी पदमनाभन, दिनेश यादव, सविता नाहक,

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अथिति खिलावन साहू ने पार्टी के शुरुवात के संघर्षों को याद करते हुए महापुरुषों के त्याग, बलिदान से पार्टी की नींव और संकल्प पे चलने की बात की और सदस्यता के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अथिति मनीष पांडे ने कहा कि, सशक्त भारत, विकसित भारत 2047 के लिए युवा पीढ़ी में सदस्यता अभियान को पहुंचाने और पार्टी की विचाराधारा से सभी-सभी वर्गों को जोड़ने की बात कही। विशिष्ट अथिति प्रमोद सिंह ने सभी उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदस्य कैसे बनना है,और बनाना है ,सदस्यता की रूपरेखा और क्रियान्वन के संबंध में जानकारी दी।

मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव ने मंडल की रूपरेखा और सदस्यता अभियान की गति की जानकारी दी और आज शुभारंभ अवसर पर अतिथितियो एवम् ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता को पार्टी की विधिवत् सदस्यता दिलाकर मंडल में शुभारंभ किया गया। मंडल से नीता चौरसिया, प्रभारानी साहू, सुमन उन्नी, नितेश मिश्रा, योजना डहाके, राहुल भोसले, अंजलि पटनायक, रजनीकांत पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह,तारिक खान, विजय शुक्ला, सोमेश त्रिवेदी, तृप्ति कन्नोज़े, पंकज सोनी, मोरध्वज गिलहरे, मंडल के पदाधिकारी, सीमा तिवारी, रामू राव, पिंकी सिन्हा, रेहान अहमद, जगीरा सिंह, महेंद्र यादव एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति साहू, सोनाली सिघने, ज्योति सेन, मंडल के सदस्य गण एवम् ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकरी एवम् कार्यकर्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंच संचालन मंडल महामंत्री गोल्डी सोनी एवम् आभार प्रदर्शन सरोज तहंगुरिया ने किया एवम् कार्यक्रम की रूपरेखा उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन ने तैयार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...