दुर्ग के अमलेश्वरडीह पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव: कर्मा जयंती महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल… समाज की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा भी की

दुर्ग। छत्तीसगढ़ डिप्टी CM अरुण साव रविवार को दुर्ग जिले के अमलेश्वरडीह में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। समारोह में सादगी से सामाजिक जनों की उपस्थित में 24 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर साव ने सभी जोड़ों को सुख, शांति एवं खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, राज्य सरकार भी जिलों में सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। मुंगेली में 192, बेमेतरा में 170 और लोरमी क्षेत्र में 15 जोड़े का सामूहिक आदर्श विवाह हुआ है। प्रदेश में साहू समाज ने आदर्श विवाह की शुरुआत की थी, उसके बाद सरकार ने अपनाते हुए कन्या विवाह योजना शुरू की।

साव ने कहा कि, लोगों को समाज पर पूरा भरोसा है। सामूहिक विवाह से दांपत्य जीवन सुखमय और सफल होता है। समारोह में पूरा समाज एक साथ आशीर्वाद देते हैं। वहीं उन्होंने आदर्श विवाह के फैसले के लिए वर और वधू पक्ष के 48 परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री साव ने तहसील साहू समाज पाटन की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। भवन बनने से सामाजिक बैठकें एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में सुविधा होगी।

समारोह में साहू समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू जी, जितेंद्र साहू , डॉ दया राम साहू , दीपक साहू , खिलावन साहू , जितेंद्र वर्मा , दिनेश साहू , लालेश्वर साहू , अश्वनी साहू ,धनराज साहू , महेंद्र साहू , किशन हिरवानी , डॉ सुरेश साहू , मनोज साहू , देवकुमार साहू , लालजी साहू , पोषण साहू , दयाराम साहू जी, समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...