कल लोरमी में डिप्टी सीएम साव का तीज महोत्सव आयोजन, 3000 माताएं-बहनें होंगी सम्मिलित

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं उनकी धर्मपत्नी मीना साव जी ने लोरमी में तीज महोत्सव का आयोजन कर क्षेत्र की 3000 माताओं – बहनों को आमंत्रित किया है। यह आयोजन कल दोपहर 12 बजे लोरमी के हाईस्कूल मैदान में रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं मीना साव ने लोरमी विधानसभा के अपनी तिजहारिन दीदी और बहनों को तीज महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। इसमें क्षेत्र की तीन हजार से अधिक माताएं बहनें शामिल होंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरागत त्योहार तीजा को विशेष रूप से मनाने तीजा महोत्सव का आयोजन किया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जिसमें लोकगायिका गरिमा दिवाकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...