एक्शन में डिप्टी CM विजय शर्मा: थाना प्रभारी सस्पेंड, एक तहसीलदार पर भी गिरी गाज, लगातार मिल रही थी शिकायत

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज बालोद जिले के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने मौके पर ही शिकायतों के चलते कड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद जिले के गुरूर थाना प्रभारी दिनेश कुर्रे को लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के मामले में सस्पेंड किया वहीं देवी के तहसीलदार नीलकंठ जन बंधु को लेनदेन के मामले में सस्पेंड कर दिया यह शिकायत आज स्थानीय लोगों ने गृह मंत्री के सामने रखी थी आपको बता दें कि थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे को लेकर काफी सारी शिकायत है गृह मंत्री के सामने रखी गई है वहीं कुछ आरक्षकों के संदर्भ में भी शिकायतें रखी गई है जिनके द्वारा सटोरियों के साथ बैठक करने और लेनदेन संबंधी शिकायतें शामिल हैं वहीं नक्सल मोर्चे पर गृह मंत्री ने बयान दिया है कि पूरे बस्तर को साफ करके रहेंगे।

आपको बता दें कि आज एक दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री विजय शर्मा रहे जहां उन्होंने बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की जिसके बाद विश्व जिले के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान हुई पार्षद कुंती सिंह ने अपनी शिकायत और कार्रवाई न किए जाने संबंधित बातों को गृह मंत्री के सामने रखा था वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने भारी बैठक में खड़े होकर थाना प्रभारी की शिकायत को गृह मंत्री के समक्ष रखा था जिसको लेकर गृह मंत्री ने सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बैठक के बाद मौके पर ही इन दो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारी बारिश में भी नक्सल मोर्चे पर कार्रवाई की प्रक्रिया अनिवार्य जारी है और हम सबको आपको बस्तर को शांत रूप में देखना है और बस्तर में आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक रहेगा इस बात का हम आप सभी से वादा करते हैं।

बालोद दौरे के दौरान यहां पर गृह मंत्री ने पौधारोपण किया उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी पौधारोपण किया लगभग 3 घंटे तक संयुक्त जिला कार्यालय सभा कक्ष में मैराथन बैठक चला रहा इस दौरान उन्होंने कई हितग्राहियों को उपकरण भी प्रदत्त किया जिसमें ऑटोमेटिक व्हीलचेयर इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर शामिल है वहीं बिहान योजना से जुड़कर काम करने वाली महिलाओं को भी गृह मंत्री ने सम्मानित किया है।

एक तरफ सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार शांतिपूर्ण बालोद बनाने में जुटी हुई है पुलिस के आल्हा अधिकारी भी बेहद गंभीरता से इस और कार्य कर रहे हैं एसपी के नेतृत्व में बड़े बड़े मामले सुलझाए जा रहे हैं ऐसे में कुछ आरक्षकों की वजह से पुलिस की बदनामी होने लगी है वे अपने शीर्ष अधिकारियों से छुपाकर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।जिसमें बालोद से लेकर सभी थानों के आरक्षक शामिल हैं जिस थाने के थाना प्रभारी सस्पेंड हुए हैं उसे थाने के एक आरक्षक द्वारा सत्त लिखने वाले लोगों से बैठक की गई है इसके विषय में भी शिकायत दर्ज कराई गई है वहीं डाबो से अवैध वसूली के मामले में पूर्ण आरक्षक और थाना प्रभारी की भी शिकायत हुई थी जिनके संरक्षण में अवैध शराब बचा व परोसा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...