अचानक भिलाई निगम उपायुक्त सुनील अग्रहरि का तबादला… अब रमाकांत साहू संभालेंगे उपायुक्त की कुर्सी, सरकार ने जारी किया सिर्फ दो का ऑर्डर

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उपायुक्त सुनील अग्रहरि का तबादला हो गया है। अग्रहरि को राजनांदगांव नगर निगम भेजा गया है। नांदगांव निगम में अग्रहरि जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि भिलाई निगम में नगर निगम रिसाली में पदस्थ रमाकांत साहू को उपायुक्त बनाया गया है। अभी रमाकांत साहू नगर निगम रिसाली में बतौर निगम सचिव के पद पर कार्यरत है। पहले जोन आयुक्त रहे हैं और निगम के नोडल अधिकारी रहे हैं।

अब उपायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। लंबे समय से रमाकांत रिसाली से रिलीव चाह रहे थे। इसकी चर्चा भी खूब थी। अब रमाकांत को भिलाई निगम मिल गया है। भिलाई निगम उपायुक्त अग्रहरि के इस तबादले की चर्चा निगम में हो रही है। आखिर अचानक ये तबादला क्यों? इसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है।

Exit mobile version