22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा: भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाएं गए संयोजक, देखिए लिस्ट

भिलाई। अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की जा रही हैं। देशभर में उत्सव का माहौल है। इस बीच भिलाई जिले में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले विविध कार्यक्रमों के लिए जिला व मंडल स्तर की समितिया गठित की गई हैं। भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने दया सिंह को जिला संयोजक बनाया है। साथ की सभी मंडलों में संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इन सभी को भिलाई जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों को भव्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दुर्ग जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जिला संयोजक बनाए जाने के बाद दया सिंह ने कहा है कि कई दशकों के इंतजार के बाद यह यह पावन अवसर आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्रीराम मंदर का सपना सकार हो रहा है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। देशभर में रामलला के आगमन की खुशी है। दुर्ग जिले में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाला समारोह भी भव्य होगा। इस ऐतिहासिक दिन को दुर्ग जिले के सभी भाजपा मंडलों द्वारा और भी भव्य बनाया जाएगा।

भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि देशभर में रामलला के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए भिलाई में भी विविध कार्यक्रम होंगे। दया सिंह के नेतृत्व में भिलाई शहर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी और भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभु राम का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि इसके लिए सभी मंडलों में संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की गई है जो पूरी व्यवस्था संभालेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...