8 पंचायत सचिव सस्पेंड: PM आवास योजना में लापरवाही बरतने पर CEO ने 8 पंचायत सचिवों को किया निलंबित

8 पंचायत सचिव सस्पेंड

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले आठ पंचायत सचिवों को आज जिला पंचायत के सीईओे रेना जमील ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने के चलते जिले के आठ पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है।

जिसमें विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कटिमा के पंचायत सचिव मनोज पैंकरा, ग्राम पंचायत शाहपुर के पंचायत सचिव अविनाश एक्का, विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत हर्री के पंचायत सचिव सुरेश बंशी, विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलसर के पंचायत सचिव अजय सिंह, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंडरी के पंचायत सचिव सुखदेव कुशवाहा, ग्राम पंचायत पेंडारी के पंचायत सचिव अनुज सिंह, विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह के पंचायत सचिव हेरोद कच्छप और विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नगरा के पंचायत सचिव मनौवर हाशमी को निलंबित कर दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...