भिलाई में हुआ 17वीं पुरूष और 13वीं महिला फेडरेंशन कप नेशनल सायकल पोलो चैम्पियनशिप: दोनों वर्ग से ये टीमें रही चैंपियन… विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजेताओं को किया पुरस्कार वितरण

दुर्ग। दुर्ग जिला के भिलाई नगर में 3 से 5 जनवरी 2024 तक 17वीं पुरूष एवं 13वीं महिला फेडरेंशन कप राष्ट्रीय सायकल पोलो चैम्पियनशिप संपन्न हुआ। बीएसपी सायकल पोलो क्लब भिलाई और छत्तीसगढ़ सायकल पोलो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी, टेरिटोरियल आर्मी, इंडियन एयरफोर्स सहित छत्तीसगढ़, केरला, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 160 प्रतिभागी खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने करकमलों से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये। मुख्य अतिथि विधानसभ अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करें।

उन्होंने कहा कि सायकल पोलो खेल में खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। बीएसपी और सेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए हर संभव प्रयासरत् है। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर अनिर्बान दास गुप्ता, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, प्रतिभागी खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...