नाथ के हाथ में महाराष्ट्र: किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले एकनाथ होंगे महाराष्ट्र के नए CM…आज शाम को लेंगे शपथ

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में सियासत बीते कई दिनों से गरमाई हुई है। इसी बीच खबर मिली है कि किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बनेंगे। ये खबर न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से है। आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो शाम के सात बजे राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां दोनों नेता शपथ लेंगे।

इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

इससे पहले आज सुबह शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि अभी सरकार गठन के मद्देनजर ‘कौन से और कितने मंत्री पद होंगे’ इस पर बीजेपी से चर्चा नहीं हुई है। लेकिन, इस पर चर्चा जल्दी ही की जाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि जल्द ही इन सब बातों पर विचार विमर्श किया जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय लिस्ट और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।

बता दें कि, एकनाथ शिंदे की शिवसेना से बगावत के बाद महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार अल्पमत में आ गई थी। बुधवार को उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। जिसके बाद अब बीजेपी शिवसेना के बागियों के साथ सरकार बनाने जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...